बदायूंलोकल न्यूज़

भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, फर्जी SC-ST मुकदमे के विरोध में प्रशासन को दी चेतावनी

भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, फर्जी SC-ST मुकदमे के विरोध में प्रशासन को दी चेतावनी

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने थाना बिनावर के ओझा गांव के पूर्व प्रधान व सदर तहसील उपाध्यक्ष पर दर्ज फर्जी, कूट रचित एवं कपटपूर्ण SC-ST एक्ट के मुकदमे के विरोध में 9 मई को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने धरना स्थल पर प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।

अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

 

यूनियन कार्यकर्ता यूनियन के आवास गृह पर डेरा-तंबू डालकर बैठ गए हैं, जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक घर वापसी नहीं होगी।फर्जी मामले का आरोप: भाकियू नेताओं का आरोप है कि ओझा गांव के पूर्व प्रधान व तहसील उपाध्यक्ष पर राजनीति से प्रेरित होकर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप:

21 अप्रैल को एसएसपी अंकित शर्मा को ज्ञापन व शपथ पत्र देने के बावजूद 20 दिन तक जांच न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।मंडल प्रवक्ता की गरजे: राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अगर दोषी फंसाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और निर्दोष को जेल जाना पड़ा, तो आंदोलन बड़ा किया जाएगा।उपस्थिति: धरने में तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बृजपाल प्रजापति, पप्पू सैफी, शगन, नदीम, ओंकार, जाटव समाज के दर्जनों लोग, और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!