बदायूंलोकल न्यूज़

पानी की टंकी खराब होने से बूंद बूंद पानी को तरस मोहल्ले वासी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

पानी की टंकी खराब होने से बूंद बूंद पानी को तरस मोहल्ले वासी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध

बदायूं। शहर के मोहल्ला चित्रांश नगर में टंकी खराब होने से पांच दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे मोहल्लावासी शिकायत के दो दिन बाद नगर पालिका द्वारा एक टैंकर भेजा गया था।जबकि मोहल्ले की आबादी 3000 हजार से अधिक है वहां पालिका द्वारा खाना पूर्ति के लिए एक टैंकर भेजा गया जिससे मोहल्ले वासियों में आक्रोश बना हुआ है जानकारी के मुताबिक कल सुबह 4:00 बजे से खाली टैंकर के पास लोगों की लाईन लगी थी परंतु टैंकर में एक बूंद भी पानी नहीं मिला जिसके बाद मोहल्लावासियों ने टैंकर के आगे किया प्रदर्शन जिसमें नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई वहीं मोहल्ले वासियों का कहना है नगरपालिका परिषद अतिसंवेदनशील है नगर में पानी की पूर्ति करना नगर पालिका का कार्य है लेकिन फिर भी जिम्मेदार कर्मचारी आंखे बंद करके बैठे हुए हैं लोगों का कहना है कि घरों में ना तो पीने के लिए पानी है और ना ही खाना बनाने के लिए जिससे सभी बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं अगर हमारी फरियाद नहीं सुनी गई तो सभी मोहल्ले वाले मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय के आगे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!