बदायूंहेल्थ

अस्पताल बना दलालों का अड्डा, सीटी स्कैन में मरीज से अवैध वसूली 

अस्पताल बना दलालों का अड्डा, सीटी स्कैन में मरीज से अवैध वसूली 

बदायूं।जिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता से मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है, स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीज से अवैध वसूली हो रही है चाहे वह सीटी स्कैन हो या आंखों का ऑपरेशन या मेडिकल रिपोर्ट हो, यहां दलाल चिकित्सकों से मिलकर अनुचित रिपोर्ट बनवा लेते हैं जिसकी वजह से गांव,देहात से आए हुए मरीजों को सीटी स्कैन में बैठकर घंटों इंतजार करना पड़ता हैं जबकि दलालों के सीटी स्कैन तुरंत हो जाते है।जिसकी यहीं वजह हैं कि अस्पताल की सीटी स्कैन में अवैध वसूली का गोरखधंधा चल रहा है। जिससे मरीज ठगी के शिकार हो रहे है अस्पताल प्रशासन अगर सख्त नहीं हुआ तो दलालों की सक्रियता और बढ़ सकती है।

दलालों का सीटी स्कैन में अवैध वसूली का खेल, मरीजों से ठगी……

 

अस्पताल में तैनात प्राइवेट चर्चित कर्मचारी ने बिनावर क्षेत्र के एक मरीज से 600 लिए थे उसके रिश्तेदार से भी सीटी स्कैन के नाम पर वसूली की थी जिसकी पोल खुलने पर हंगामा खड़ा हो गया और वह कर्मचारी वहां से फरार हो गया यह चर्चित कर्मचारी अस्पताल के डॉक्टरों से मिलकर अनुचित लाभ के लिए मरीजों को गुमराह करके अवैध वसूली करता हैं। जिससे अस्पताल की बदनामी हो रही है।

दलाल मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए ले सलाह देते हैं सूत्रों कि माने तो सीटी स्कैन के बाहर कई “इर्द-गिर्द” दलाल खड़े रहते है जो मरीज को गुमराह करके उनसे मोटी रकम वसूलते हैं। दलालों को कहना है कि सीटी स्कैन के अंदर बैठे कुछ कर्मचारियों से हमारी सेटिंग है हम बिना नंबर के जल्दी सीटी स्कैन करवा देते हैं वरना आपको भी और मरीजों की तरह घंटों इंतजार करना पड़ेगा हम जल्दी करा देंगे अंदर पैसा देना पड़ता है। इस तरह से मरीजों को गुमराह करके सुविधाओं की सिफारिश कर दलाल अनुचित लाभ लेते हैं।

जिससे मरीजों के लिए यह एक बड़ी समस्या है जो सही समय पर इलाज पाने के भटकते रहते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!