हाइवे किनारे सत्या ट्रेडर्स में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान
हाइवे किनारे सत्या ट्रेडर्स में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान

पास में पेट्रोल पंप होने से बढ़ा था खतरा।
बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुंडिया धुरेकी में मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे किनारे स्थित सत्या ट्रेडर्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। खास बात यह है कि सत्या ट्रेडर्स के बिल्कुल पास ही पेट्रोल पंप भी मौजूद था जिससे खतरा और बढ़ गया।
अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला, वहीं कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्या ट्रेडर्स के ठीक बराबर में पेट्रोल पंप भी स्थित है, जिससे आग फैलने का खतरा बना हुआ था। यदि आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पूरी सतर्कता के साथ आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।




