बदायूंयूपीराजनीति

भाजपा का ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ जनसेवा और संवाद का सशक्त माध्यम: दुर्विजय सिंह शाक्य

भाजपा का ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ जनसेवा और संवाद का सशक्त माध्यम: दुर्विजय सिंह शाक्य

अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भाजपा सरकार :- दुर्विजय सिंह शाक्य

ग्राम/बस्ती चलो अभियान से जनता के बीच मजबूत हो रहा संवाद :- दुर्विजय सिंह शाक्य

 

अंत्योदय के लक्ष्य के साथ गांव-गांव पहुंच रही सरकार की योजनाएं :- दुर्विजय सिंह शाक्य

बदायूं। उझानी/अम्बियापुर :- भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के तहत ग्राम बरसुआ (ब्लॉक उझानी) एवं ग्राम सिरासौल जसा (ब्लॉक अम्बियापुर) में आयोजित संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान हेतु आश्वस्त कर संवाद कर संबोधित किया।

 

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न ग्राम/बस्ती चलो अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों में सहभागिता की जा रही है।

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ है, जिसके तहत भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि ने गरीबों, वंचितों एवं जरूरतमंदों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है। उन्होंने आगे कहा उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंदों को पक्का आवास मिला है तथा स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ाया है। ये सभी योजनाएं सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों का कुशलक्षेम जाना, जो भाजपा की सेवा और समर्पण की भावना को और सशक्त करता है।

 

इस दौरान इस मौके पर डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, सुखबीर चौहान पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अजय तोमर, हितेंद्र शंखधार, मण्डल अध्यक्ष मोहित तोमर, आनन्द मिश्रा, राकेश सिंह, अमित सिसौदिया, सोनू सिंह प्रधान, अर्जुन सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष राहुल शाक्य, सुरेंद्र शर्मा, अवनीश तोमर, मुकेश चौहान, रामकिशोर शास्त्री, जगवीर शाक्य, बंटी वर्मा, राहुल शास्त्री, अरविंद कश्यप, माखन दिवाकर, मनवीर चौहान, दीपक चौहान, मनवीर शाक्य, मुकेश पाल आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!