बदायूं

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, एवं 81 वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

बदायूँ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभागीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने ओवरलोड एवं अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान 7 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए तथा 4 वाहनों को सीज किया गया, जिनसे 2.41 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त 11 अनधिकृत रूप से संचालित ईको, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को सीज किया गया।

वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इंटरसेप्टर वाहन द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 35, बिना सीट बेल्ट के 21, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग पर 10 तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 11 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 61 चालान कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!