बदायूंलोकल न्यूज़

इंद्र चौक पर नाले का जाल टूटा, दिनभर रेंगते रहे वाहन

इंद्र चौक पर नाले का जाल टूटा, दिनभर रेंगते रहे वाहन

बदायूं। शहर के सबसे व्यस्ततम इंद्र चौक चौराहे पर शुक्रवार को नाले का लोहे का जाल (कवर) अचानक टूट गया, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बरेली, आंवला, दातागंज और बिसौली जैसे महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ने वाले इस चौराहे पर जाल टूटने से सड़क का एक हिस्सा बेहद खतरनाक हो गया। इसके चलते दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और राहगीरों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी।

ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुँची। यातायात प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेडिंग से कवर किया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकलवाया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।नगर पालिका की लापरवाही पर आक्रोश स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। लोगों का आरोप है कि इस जाल की स्थिति काफी समय से जर्जर थी, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका ने इसकी सुध नहीं ली। व्यापारियों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना नाले की तत्काल स्थायी मरम्मत कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!