टॉप न्यूज़बदायूं

तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला

तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों का जुर्माना वसूला

बदायूं। शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जिले में तेज गति से वाहन चलाने और क्षमता से अधिक माल ढोने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने पर 40 दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, ओवरलोडिंग के मामलों में 4 वाहनों को सीज कर थाना फैजगंज और उप संभागीय परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया। इसके अलावा खनन से जुड़े 14 ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

इन कार्रवाइयों के तहत लगभग ₹4.5 लाख का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरस्पीड और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एआरटीओ हरिओम गौतम ने आम जनता से अपील की है कि वाहन हमेशा निर्धारित गति में चलाएं, क्षमता के अनुसार ही माल लोड करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!