टॉप न्यूज़बदायूंलोकल न्यूज़

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकाला

बदायूं। जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता नर्सरीन पत्नी नईम पुत्री शौकत निवासी ग्राम बनई (हाल निवास आरिफपुर नवादा, थाना सिविल लाइन) का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व नईम उर्फ बच्चू निवासी ग्राम बनई, थाना कुंवरगांव के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के समय पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया और करीब 10 लाख रुपये खर्च किए, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी दी थी।

इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता रहा। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि पति नईम, जेठ फईम, देवर अशरफ, ससुर दिलशाद, अजमेर और ननद शबीन मिलकर पीड़िता को मारते-पीटते और कई-कई दिनों तक भूखा रखते थे।

पीड़िता ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं, जिनके जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार और भी खराब हो गया। आरोप है कि कई बार जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश तक हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा।

हाल ही में 29 अप्रैल 2026 को फिर से विवाद हुआ, जिसमें पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और उसकी दोनों बेटियों को भी धक्का देकर बाहर कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!