बदायूंलोकल न्यूज़

श्मशान घाट के ऊपर झूल रही 11 हजार वोल्ट की लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

श्मशान घाट के ऊपर झूल रही 11 हजार वोल्ट की लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बदायूं। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव उनौला स्थित श्मशान घाट में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन लोगों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन काफी नीचे झूल रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। इतना ही नहीं, हाईटेंशन लाइन पास के पेड़ों की शाखाओं से भी टकराती रहती है, जिससे स्पार्किंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना रहता है।

 

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से कई बार शिकायत करने का दावा किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि लाइन को तत्काल ऊंचा कराया जाए या सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!