
अवैध डग्गामारों पर प्रशासन को घेरा,कांग्रेस किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भामाशाह रेलवे पुल खोले जाने और अवैध डग्गामार स्टैंड बंद करने की मांग
कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन
बदायूं। शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों से सभी अवैध डग्गामार स्टैंडों को तत्काल हटाया जाए और अवैध वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।अवैध वाहनों की समस्या को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने भामाशाह रेलवे पुल के पास धरना प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच हुए इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने यातायात निरीक्षक राम सेवक राठौर की मौजूदगी में रोडवेज चौकी प्रभारी आकाश तोमर को 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
शहर अध्यक्ष मुन्नाल सागर ने कहा कि पूरे शहर में टेंपो और ईको वाहन चालकों ने जगह-जगह अवैध स्टैंड बना रखे हैं। खासकर भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर म्याऊं-उसावां रोड और कचहरी-उझानी रोड पर तीनों तरफ डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आम लोगों को जाम और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि डग्गामार वाहनों को पहले की तरह शहर के बाहर से ही संचालित किया जाए ताकि जाम से राहत मिल सके।
इस मौके पर शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश कश्यप, नरेश पाल शर्मा, अकील अहमद खां और अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां ने भी अवैध स्टैंड हटाने की मांग की
शहर कांग्रेस महासचिव शमीम खान, जिला कांग्रेस सचिव वीरपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार, मिंटू गुप्ता, हसन खान, नेत्रपाल, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजपाल, सुरेश कुमार, नरेंद्र प्रताप, मोहन कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




