बदायूं

35 लाख रुपये की लागत से बनी मॉडल सड़क का हुआ शुभारंभ, शहर को मिली नई सौगात

35 लाख रुपये की लागत से बनी मॉडल सड़क का हुआ शुभारंभ, शहर को मिली नई सौगात

बदायूं। नगर पालिका परिषद द्वारा उझानी मार्ग से ऊपरपारे (दि वेन्यू हॉल) तक लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित मॉडल सड़क का रविवार को लोकार्पण किया गया। सड़क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए उस पर सफेद रोड मार्किंग, कैट्स आई और फैंसी लाइट पोल लगाए गए हैं। इसे बदायूं शहर की पहली मॉडल सड़क बताया जा रहा है, जो विकास की नई मिसाल बनेगी।

लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रज़ा ने की।

 

मुख्य अतिथि आबिद रज़ा ने कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ फात्मा रज़ा को चुना था, वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतर रही हैं। नगर में लगातार विकास कार्य कराकर जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा रहा है।

 

अध्यक्षता कर रही चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका बिना किसी भेदभाव के पूरे शहर में समान रूप से विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा, चर्च, मंदिर और जामा मस्जिद सहित सभी क्षेत्रों की सड़कों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था में भी पहले की तुलना में व्यापक सुधार हुआ है।

 

इस अवसर पर सभासद मुख्तयार उर्फ बाबा, पूर्व सभासद हाजी अबूबक्र, अहमद रज़ा, सरफराज़ अंसारी, डॉ. जफर अंसारी, फखरे आलम, हाजी आदिल अंसारी, सभासद भूरे भाई, अनवर खान, मुकेश, अबरार, नवेद, अली अल्वी, अकरम खान, कौसर, ओमवीर यादव, शशांक यादव, साजिद अली, इकराम अंसारी, अमजद, छोटू, फहीम खान, बब्लू, सुहेल सिद्दीकी, फरहत, लालू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!