
अम्बेडकर जयंती पर संसदीय क्षेत्र में सपा सांसद आदित्य यादव का जनसंपर्क दौरा, सामाजिक न्याय का दिया संदेश

बदायूं। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद आदित्य यादव ने अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के कस्बा उझानी स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क से की, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात वे बदायूं शहर स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां उपस्थित लोगों के साथ बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांसद आदित्य यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के होली चौक, मोहल्ला नंबर-5 स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपस्थित जनसमूह से संवाद किया।

सहसवान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधरौली में आयोजित सभा इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही, जहां भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। यहां संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है, जिसने देश के करोड़ों वंचित, शोषित और दलित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। यह संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की ताकत और सुरक्षा कवच है। सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को सीमित करने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने और गरीब-किसान की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बदायूं जनपद की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि यहां का किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है और गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार और वादों तक सीमित है। इसके उपरांत सांसद आदित्य यादव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद सांसद आदित्य यादव गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के गवां पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद बबराला स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क पहुंचे और वहां भी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कीl अपने संबोधन के अंत में सांसद आदित्य यादव ने बाबा साहब के प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए सभी से इसे अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इसी मार्ग पर चलकर देश को मजबूत और समतामूलक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, राम खिलाड़ी यादव विधायक, विधायक ब्रजेश यादव,पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक भूपेंद्र दद्दा, उदयवीर शाक्य,विधायक हिमांशु यादव फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आर के शर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम सुरेशपाल चौहान, पूर्व चेयरमैन मेहरबान खान, रजनीश गुप्ता, अमित यादव, ,अखिलेश यादव, सुनील यादव, मोर सिंह जाटव इंदु सक्सेन, संतोष कश्यप, सुनीता पाल, तरुण शाक्य,प्रदीप गुप्ता, , कविंद्र सक्सेना, अशोक यादव, राजू जाटव, सुरेंद्र यादव, किशोरी लाल शाक्य, ओमवीर सिंह, के पी राठौर, राहुल कुर्मी, देवेंद्र गौतम, मुबीन फरीदी,शिवम राठौर, सुशांत सिंह, बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




