क्राइमबदायूं

महिला दुकानदार और उसकी सास से मारपीट, कुंडल छीने

महिला दुकानदार और उसकी सास से मारपीट, कुंडल छीने 

 

बदायूं सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भगता नगला में सोमवार शाम को एक महिला दुकानदार और उसकी सास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों पर मारपीट के दौरान कान के कुंडल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव भगता नगला निवासी विनीता पत्नी धारा सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 15 जून की शाम करीब पांच बजे वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। उसी दौरान गांव के ही तीन लोग दुकान पर आए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें जबरन दुकान से बाहर निकालने लगे। जब विनीता और उनकी सास वर्षा देवी ने उसका विरोध किया, तो आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ बेरहमी से हाथापाई शुरू कर दी।

घटना का वीडियो भी मौजूद

मारपीट के कारण विनीता को काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि छीनाझपटी के दौरान आरोपियों ने विनीता के कान के कुंडल भी नोंच लिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात के दौरान पीड़िता के पति ने पीआरवी को फोन कर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता का दावा है कि उनके पास इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!