जिला कारागार में संयुक्त निगरानी समिति का औचक निरीक्षण

जिला कारागार में संयुक्त निगरानी समिति का औचक निरीक्षण

बदायूं। जिला कारागार में ‘संयुक्त निगरानी समिति के द्वारा सुरक्षित बचपन’अभियान के तहत बच्चों की स्थिति और उनकी आवश्यकताओं की समीक्षा की गई।,डॉ मोहन झा बाल रोग विशेषज्ञ ने बच्चों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 05 वर्षीय बच्चों की काउंसलिंग और उनके आईसीपी (इंडिविजुअल केयर प्लान) के फॉलोअप की जिम्मेदारी दी।
परिवारों की सहायता: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने निर्देश दिया कि जेल में बंद महिला बंदियों के जो बच्चे घर पर हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए उप जिलाधिकारी के समन्वय से जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे।
प्रमुख उपस्थिति: निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर पाठक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



