
पंचायत घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस सचिव और प्रधान थाने के लगा रहे चक्कर

बदायूं। कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में 20 दिन पहले हुई पंचायत घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है पुलिस सचिव और प्रधान लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं सचिव ने हल्का दरोगा पर टालमटोल करने का आरोप लगाया है ।
बीते 19 मार्च की रात गांव पंचायत घर से अज्ञात चोर ताला तोड़कर इनवर्टर , दो बैटरी ,टीवी ,कैमरे का डीबीआर चोरी कर ले गए ,घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंची तो ताला तोड़ने का उपकरण लोहे की राड मौके पर पड़ी मिली ग्राम प्रधान सत्यपाल ने चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दी थी 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है सचिव सुधीर कुमार का कहना है कि वह दो तीन बार थाने जा चुके हैं प्रधान को भी थाने भेजा था हल्का दरोगा मामले के टालमटोल कर रहे हैं वह चोरी कर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे हैं ऐसे में पंचायत कर पर ग्रामीणों के जन्म प्रमाण व मृत्यु प्रमाण पत्र प्रभावित हो रहे हैं ।बिना रिपोर्ट के पंचायत घर पर दूसरा सिस्टम नहीं लग पा रहा है ।



