बदायूं: दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान, 99.4% अंकों के साथ अंशुमान हरि गुप्ता बने टॉपर

बदायूं दिल्ली पब्लिक स्कूल DPS Budaun आज गर्व और हर्ष के साथ अपनी शानदार उपलब्धियों का उत्सव मना रहा है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने ज़ोनल परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

इन परिणामों में अंशुमान हरि गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत के अभूतपूर्व अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और सफलता के शिखर पर अपनी पहचान बनाई।
कक्षा 10 (सत्र 2025–26) के परिणामों में कुल 42 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को और मजबूत किया है।
विनायक वर्मा (98 प्रतिशत), शौर्य माथुर, प्रेक्षी, विज्वल, कन्हैया, हर्षवर्धन, प्रांजल, ध्रुवी, माल्या, चिराग सहित अन्य विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण, अनुशासन और कठोर परिश्रम का प्रमाण है। यह सफलता शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की दृढ़ इच्छाशक्ति का सुंदर उदाहरण है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सामंतो प्रबंधक ज्योति भारती, निदेशक विवेक भारती, वित्त निदेशक आशीष सक्सेना एवं उप-प्रधानाचार्य शुभाशीष चक्रवर्ती के प्रेरणादायक नेतृत्व ने इस उपलब्धि को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।
यह उपलब्धि केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों के साकार होने और लक्ष्यों की प्राप्ति का उत्सव है। विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते हुए भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण कर रहा है।
इस शानदार सफलता पर सभी मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई।




