बदायूंलोकल न्यूज़

बेटी के जन्मदिन पर पिता लगाएंगे 5वां रक्तदान शिविर, शुक्रवार को होगा आयोजन

बेटी के जन्मदिन पर पिता लगाएंगे 5वां रक्तदान शिविर, शुक्रवार को होगा आयोजन

बदायूं। बेटी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक पिता हर साल पुण्य का काम कर रहे हैं। शहर के लवकेश गुप्ता अपनी सुपुत्री मिशिका गुप्ता के पंचम जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस वर्ष 5वां रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं।

 

यह शिविर बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से 5 तारीख, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से लगाया जाएगा। लवकेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बेटी के जन्म के बाद से ही हर साल उसके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प लिया था। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा और समाजसेवी रक्तदान करने पहुंचते हैं।

 

उन्होंने कहा, “रक्तदान दुनिया का सबसे बड़ा दान माना जाता है। बेटी के जन्मदिन पर इससे अच्छा कोई तोहफा नहीं हो सकता कि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जाए। मेरी कोशिश है कि हर साल ज्यादा से ज्यादा लोग इस नेक काम से जुड़ें।”

 

ब्लड सेंटर के पदाधिकारियों ने भी लवकेश गुप्ता के इस प्रयास की सराहना की और लोगों से अपील की कि जो भी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहते हैं, वे शुक्रवार को शिविर में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें।

 

शिविर में एकत्रित रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और इमरजेंसी में जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!