बदायूंलोकल न्यूज़

परिवार परामर्श केंद्र बना सहारा, 2 परिवारों में हुआ समझौता

परिवार परामर्श केंद्र बना सहारा, 2 परिवारों में हुआ समझौता

बदायूं। पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से आपसी कलह और मतभेद के चलते बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया। बदायूं पुलिस की इस पहल से कई परिवारों को नई उम्मीद मिली।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में गिरधारी सिंह राठौड़, एस.डी. शर्मा, अशोक खुराना, जितेंद्र महाजन, श्रीमती नाजमा बरकाती और भीमसेन सागर उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल राखी और महिला कांस्टेबल संध्या सहित संबंधित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुल 24 मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 17 मामलों में काउंसलिंग की गई। इनमें 2 मामलों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जबकि 4 मामलों को निरस्त किया गया। शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पक्षों को सुना गया और उनके समाधान की दिशा में विचार किया गया।

परामर्श केंद्र में समझौता कराने वाले परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस द्वारा इस तरह के प्रयासों को समाज में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो टूटते परिवारों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!