क्राइमबदायूं

खनन माफिया सक्रिय: अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रॉली पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, भैंस और बकरी के बच्चे घायल

खनन माफिया सक्रिय: अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रॉली पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला, भैंस और बकरी के बच्चे घायल

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया और बावट में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिना अनुमति मिट्टी का खनन और ढुलाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।

गुरुवार सुबह गांव बल्लिया में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। बताया जाता है कि गांव बावट निवासी एक ठेकेदार द्वारा देवेंद्र के प्लॉट में मिट्टी डलवाई जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे करते समय चालक की लापरवाही से ट्रॉली पास खड़े एक सूखे नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ जड़ सहित टूटकर नीचे गिर पड़ा।

पेड़ के नीचे धर्मेंद्र की एक भैंस और बकरी के दो बच्चे बंधे हुए थे, जो अचानक पेड़ गिरने से उसके नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जानवरों को बाहर निकाला। हादसे में भैंस और बकरी के बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना धर्मेंद्र ने डायल-112 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को शांत कराकर संबंधित लोगों का मोबाइल नंबर लेने के बाद वापस लौट गई, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों में अवैध खनन को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध मिट्टी खनन से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!