खेलयुवा

राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में कासगंज का दमदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में कासगंज का दमदार प्रदर्शन, जीते 9 पदक

कासगंज। गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में 29 मई से 2 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में जनपद कासगंज के खिलाड़ियों, रेफरी एवं तकनीकी अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

 

प्रतियोगिता में कासगंज के खिलाड़ियों ने युवा (यूथ) एवं दिव्यांग (पीआईडी) वर्ग में कुल 9 पदक अपने नाम किए। के.ए. (पी.जी.) कॉलेज की सोनी ने 50 किलोग्राम युवा वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि विनीता ने 55 किलोग्राम युवा वर्ग में दाएं एवं बाएं दोनों हाथों की स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किए। मनीषा ने 50 किलोग्राम दिव्यांग वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।

 

राम मनोहर लोहिया कॉलेज, ढोलना की रिचा चौहान ने 90 किलोग्राम युवा वर्ग में दाएं एवं बाएं दोनों हाथों की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं एस.के.वी. एकेडमी के हिमांशु माथुर ने 55 किलोग्राम दिव्यांग वर्ग में रजत पदक हासिल किया। जिलाधिकारी कार्यालय कासगंज की आकांक्षा ने 55 किलोग्राम दिव्यांग वर्ग में दाएं एवं बाएं दोनों हाथों में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

 

इसके अतिरिक्त महिला वर्ग में मोनिका यादव, माला राजपूत, चांदनी, कृतिका एवं नंदिनी तथा पुरुष वर्ग में अमन, बृजेश और हर्षित कश्यप ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

 

खिलाड़ियों के साथ-साथ कासगंज के अधिकारियों एवं तकनीकी टीम ने भी प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रक्ष सिंह जादौन ने रजिस्ट्रेशन एवं सॉफ्टवेयर कंट्रोल का दायित्व निभाया। डॉ. सरिता सिंह जादौन ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी तथा हर्षित कश्यप ने राष्ट्रीय रेफरी के रूप में सेवाएं दीं। वहीं चांदनी, गार्गी, पुष्पेंद्र एवं अमन ने राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण कर नई उपलब्धि हासिल की।

 

प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में प्रिंस ठाकुर, अमित यादव, अंकित भास्कर, मृगांक माहेश्वरी, मोनिका यादव, विनीता एवं भरत यदुवंशी ने पंजीकरण, कंप्यूटर संचालन, वेट-इन एवं अन्य व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

 

जनपद कासगंज की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, रेफरी एवं तकनीकी अधिकारियों को बधाई दी। उत्तर प्रदेश आर्म रैसलिंग संघ के अध्यक्ष एवं के.ए. कॉलेज कासगंज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!