क्राइमबदायूं

सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने 17 अप्रैल को अलापुर-बुधवाई रोड पर हुई अलापुर थाना क्षेत्र के आसपुर निवासी आतिफ की हत्या के मामले का सफल खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे पुत्र जगपाल निवासी कुरियाई थाना सवायजपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को अलापुर रोड पर स्थित एक ढाबे के पास आतिफ को गोली मार दी गई थी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल बदायूं लाया गया, जहां से गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के पिता बिदरीस उर्फ बडक्का की तहरीर पर 18 अप्रैल को थाना सिविल लाइन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई।

 

जांच एवं पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन आतिफ अपने परिचितों के साथ आरोपी के पास गया था। इसी दौरान आरोपी के पास रखे तमंचे को लेकर विवाद हो गया। तमंचा छीनने के प्रयास में आरोपी रवि उर्फ रामसच्चे ने आतिफ को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी।

घटना के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए घायल आतिफ को अस्पताल पहुंचाया और पहचान छिपाने के लिए अपना नाम दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं, उसने पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से एक वीडियो बनाकर अन्य लोगों के नाम भी सामने लाने की कोशिश की।

साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना एवं चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

अभियुक्त रवि उर्फ रामसच्चे के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल लवलेश कुमार एवं कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!