बदायूंराजनीति

मजबूत बूथ संरचना भाजपा की विजय और विस्तार का आधार : डॉ. दिनेश शर्मा

मजबूत बूथ संरचना भाजपा की विजय और विस्तार का आधार : डॉ. दिनेश शर्मा

मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ की सक्रियता ही भाजपा की असली शक्ति : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों एवं आगामी अभियानों की समीक्षा की।

बैठक में 4 जून को आयोजित मंडल बैठकों की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए मंडल कार्यसमितियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं संयोजकों के सत्यापन तथा बूथ समितियों के गठन की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही 24 मई को आयोजित शक्ति केंद्र बैठकों, 31 मई को आयोजित बूथ बैठकों एवं बूथों पर प्रसारित प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। बूथ पालकों एवं निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में चलाए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुए वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखरेख पर विशेष चर्चा की गई।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की मजबूती मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की सक्रियता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार के “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, प्रगति पथ यात्रा, जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ व्यापक संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले में भाजपा की गतिविधियां लगातार गति प्राप्त कर रही हैं और मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

उन्होंने कहा कि “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण के कार्यों, आधारभूत संरचना के विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जाएगा।

 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर एमपी सिंह राजपूत, जोगेंद्र सिंह पटेल, सीमा राठौर, सरिता वार्ष्णेय, उदयवीर दिवाकर, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अनुज माहेश्वरी, रचना शंखधार, आरती कश्यप, राजवती वर्मा, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, वीरेंद्र राजपूत, नीटू पाल, अनुभव उपाध्याय, अनुराग दीक्षित, मुनेंद्र शाक्य, अचल शर्मा, जितेंद्र साहू, अमिता उपाध्याय, धीरज पटेल, हाजी सलीम, शिवम शंखधार, देव सिंह यादव, दुष्यंत सिंह, भावेश प्रताप सिंह, मुनीश पंडित, अनुज सक्सेना सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!